श्री स्वामी राम की आध्यात्मिक जीवन-गाथा "हिमालय के सन्तों के संग निवास" मेरे जीवन का दर्पण है। इस ग्रन्थ में आप देखेंगे कि मैं बड़ा कैसे हुआ, मुझे शिक्षा कैसे मिली, मेरे गुरुदेव श्री बंगाली बाबा ने मेरे आध्यात्मिक जीवन को कैसे सँवारा और सुधारा, हिमालय की गुफाओं में मैं कैसे रहा, तथा हिमालय के दिव्य सन्त जैसे अघोरी बाबा, सोमवारी बाबा और गुदड़ी बाबा की कृपा और आशीर्वाद से मेरी योग साधना कैसे सिद्ध हुई। मुझे विश्वास है कि इस ग्रन्थ के अध्ययन द्वारा आपका हृदय इन रहस्यमय सन्तों के ज्ञान और प्रेम से प्रकाशित होगा।