शनि चालीसा भगवान शनि को समर्पित सुंदर स्तुति है। शनि चालीसा भगवान शनि के गुणों एवं शक्तियों का वर्णन करती है। यह भगवान शनि की कृपा के लिए भक्त की श्रद्धा एवं प्रार्थना को व्यक्त करती है। बहुत से लोग शनिवार को शनि चालीसा का पाठ करते हैं, पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाते हैं, दीपक दान देते हैं और काले तिल चढ़ाते हैं जिससे शनि देव बहुत प्रसन्न होते हैं। शनि चालीसा का चालीस दिन लगातार पाठ करने से संकट कट जाते हैं।